महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर इकाई अध्यक्ष के नेतृत्व मे कुलसचिव कालूराम चौधरी को एल एल बी तृतीय वर्ष के प्रवेश फार्म शीघ्रातिशीघ्र भरवाने और जल्द स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने का ज्ञापन दिया।
इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि राजकीय विधि महाविद्यालय मे अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो को अण्डरटेकिग द्वारा द्वितीय वर्ष मे प्रवेश के फार्म भर रहे है जिसकी अंतिम दिनांक 31 अगस्त है। इसी आधार पर राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियो की परीक्षा बाद मे होगी उन्हे तृतीय वर्ष मे अण्डरटेकिग द्वारा अस्थाई प्रवेश देने की मांग की और राजस्थान मे महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर मे अभी परीक्षा समय सारणी भी जारी नही की गई जबकि अन्य विश्वविद्यालयो मे परीक्षा समाप्त होने वाली है तो कही कुछ दिनो मे परिणाम जारी होने वाला है। स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की शीघ्रातिशीघ्र परीक्षा समय सारणी जारी करके परीक्षा करवाई जाए जिससे एल एल बी प्रथम वर्ष मे प्रवेश प्रक्रिया समय पर हो सके। उक्त मांगो को सुनकर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देते समय बलराम हरलानी, सत्यजीत चौहान, कृष्ण, विशनलाल, जितेंद्र, राजकुमार, हेमंत, विवेक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।