सेवादल संस्थापक डॉ. हार्डीकर की पुण्यतिथि मनाई

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर कांग्रेस एवं सेवादल कांग्रेस के तत्वाधान में सेवा दल के संस्थापक नारायण राव सुब्बाराव हार्डी कर की 46 वी पुण्यतिथि सेंदड़ा रोड स्थित श्री जी टावर में डॉक्टर हार्डी कर की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य व विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच ने कहा कि डॉक्टर हार्डीकर देश को आजादी दिलाने में एक प्रशिक्षित वह अनुशासित कांग्रेस की रीड की हड्डी कहलाने वाले सेवा दल की स्थापना कर अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों में शामिल होकर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को हम नमन करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस के सोहन मेवाड़ा ने कहा कि जब जब देश में सेवादल कमजोर हुआ है कांग्रेस कमजोर हुई है। अत: आज 1923 वाले सेवा दल की सख्त जरूरत है। जो देश को सही दिशा में ले जा सके। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय सेवादल की राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनागर, सेवादल के चन्द्र प्रकाश शर्मा बालूराम सेन, बाबूलाल पंवार, पार्षद राम सेन, विक्रम सोनी, अरविंद भटनागर, मुकेश जोशी, अशोक पंडित, राधिका शर्मा ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में सेवादल नेत्री विमला जूनवाल, रामस्वरूप डागर, आचार्य पुरुषोत्तम, जगदीश शर्मा, हजरत अली, हनीफ मोहम्मद ऋषि लांबा, आमिर खान आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

error: Content is protected !!