लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अजमेर जिले के सबसे बड़े राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आने वाले रोगियों एवम उनकी देखभाल करने वाले परिजनों के अलावा अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन की सेवा में सहयोग कराते हुए क्लब के कोषाध्यक्ष लायन दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह सेवा प्रभु के आशीर्वाद से ही संभव है
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में अजमेर शहर ही नही वरन दूर दराज तक के गांवों से प्रतिदिन सेंकडो व्यक्ति अल सुबह से ही अपने रोगों का उपचार के लिए आते है ऐसे में उन्हें निशुल्क शुद्ध एवम सात्विक भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य क्लब द्वारा समय समय पर करवाया जा रहा हैं इसी कड़ी में आज एक सौ पचास व्यक्तियों को भोजन की सेवा दी गई
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा सहयोगी लायन दिनेश शर्मा लायन अंजना शर्मा के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल, समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी, लायन मुकेश ठाडा आदि ने सेवा दी
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव