1244 शहरवासियो का सफल टीकाकरण

ब्यावर (हेमन्त साहू)। शहर में उपखंड अधिकारी रामप्रकाश के निर्देशन में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शहर वासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण की दिशा की ओर अग्रसर होता जा रहा है। शहर वासियों द्वारा उपखंड प्रशासन द्वारा गठित वैक्सीनेशन टीम को भरपूर सहयोग भी दिया जा रहा है। कोविड एवं वैक्सीनेशन प्रभारी शलभ टंडन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आज 1244 शहरवासियों का टीकाकरण किया। कुल 3 टीकाकरण केंद्रों पर शहर वासियों को टीकाकरण की प्रथम एवं द्वितीय खुराक लगाई गई। सिटी डिस्पेंसरी ने 165, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेदरिया ने 130 एवं राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय में 949 शहर वासियों को टीकाकरण का किया गया। समस्त टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से 44 वर्ष की उम्र के 980 शहर वासियों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक दी गई। 45 वर्ष से अधिक 264 प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन की दी गई। सभी टीकाकरण केंद्रों में सुचारू रूप से टीका करण संपन्न हुआ।टंडन ने कहा की 3 केंद्रों में दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। उपखंड प्रशासन शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान में डॉक्टर सुनील बंसल , डॉ सी एल परिहार डॉ राजेंद्र तापड़िया वैक्सीनेटर कृष्णा गहलोत ,प्रिया चौहान, रेखा सेन सुशीला कंवर, सरिता, सुनीता देवी, प्रिया वर्मा, शीला, सविता, रेनू देवी सुपरवाइजर कल्याणमल सोनल , दीपक जैन, समस्त टीकाकरण केंद्रों के कोविड चिकित्सा सहायक द्वारा आज सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी के साथ वैक्सीनेशन टीम के समस्त सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!