सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन 7 सितम्बर के उपलक्ष पर विशाल पौधारोपण कार्यक्रम

अजमेर । राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन 7 सितम्बर के उपलक्ष पर एक दिन पूर्व 6 सितम्बर को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें तकरीबन 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में 6 सितंबर को विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की गई है। इसके तहत 4 व 5 सितंबर को शहर कांग्रेस के समस्त वार्ड अध्यक्षों पार्षदों एवं पार्षद प्रत्याशियों को वार्ड स्तर पर वृक्षारोपण के लिए पौधे से वितरित किए जाएगा इसमें अश्वगंधा तुलसी के पौधों के अलावा ऑक्सीजन देने वाले और औषधीय पौधे मुख्य रूप से दिये जाएंगे क्योंकि 7 सितंबर को सचिन पायलट का 44 वां जन्मदिवस है इसलिए 6 सितंबर को ही सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा इसी दिन अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में माखुपुरा खाजपुरा हटूडी रोड पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 5 हज़ार छायादार वफल के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। जिसमें प्रमुख रुप से जामुन, एलोवेरा, कटहल, नीम, अशोक, जैस्मीन आदि के पौधे लगाए जाएंगे। 7 सितंबर को सचिन पायलट के जन्म दिवस के अवसर पर विजय जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में सचिन पायलट के आवास पर जन्म दिवस की बधाई देने के लिए जाएगा।
वृक्षारोपण की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष विजय जैन ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों पार्षदों की एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने कहा कि पायलट साहब के जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए पौधे लगाने का फैसला पूरे प्रदेश भर में 10 लाख से अधिक वृक्ष लगाए जाएंगे पेड़ लगाने के अभियान के पीछे ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं प्रदेश को हरा भरा रखने का संकल्प रखा है। पौधारपण के इस तरह के स्थानीय स्तर के अभियानों के जरिए लोग जुड़ते हैं, जिसने भी पौधा लगाया है, उसका एक इमोशनल जुड़ाव होगा। जैन ने कहा कि कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। लोगों को अहसास हुआ कि पर्यावरण की शुद्धता व उसमें ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखने के लिए पेड़ों का क्या महत्व है। ऐसे में सचिन पायलट साहब के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। जिसमें ऑक्सीजन देने वाले और औषधीय पौधे मुख्य रूप से लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने फलदार, औषधीय पौधे लगाए जाएंगे जिसमें पर्यावरण सुरक्षित हो।
पौधरोपण के लिए की गई तैयारी बैठक में महामंत्री एवं पार्षद श्याम प्रजापति नरेश सत्यवना मुजफ्फर भारती दयानंद चतुर्वेदी कैलाश कोमल सेवादल संगठन देशराज मेहरा बालमुकुंद टाक पार्षद मनीष सेठी दिनेश सहारा दिनेश के शर्मा मनोज सोनी नीरज यादव आलोक गुप्ता राजेश बोयत पार्षद हितईश्वरी टांक आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!