सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय ब्यावर में 11वीं राजस्थान बटालियन एनसीसी अजमेर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर सिंह ने बताया कि एनसीसी का यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 5 दिवसों का होगा जो दिनांक 1 सितंबर 2021 से 5 सितंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा । प्राचार्य अरुणा गुप्ता नेसभी कैडेट्स को कैंप स्थल पर कोविड-19 के अनुशासन की पालना हेतु निर्देशित किया । शिविर उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात सहित ब्यावर एवं विजय नगर के एनसीसी केयरटेकर मंचासीन रहे। इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ब्यावर एवं विजय नगर के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 150 एनसीसी कैडेट्स सहभागिता करेंगे। इस शिविर में कैडेट्स को आर्मस ट्रेनिंग, परेड, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं सहभागिता का प्रशिक्षण एनसीसी कमान अधिकारी श्री कर्नल बी पी फर्नांडिस द्वारा नियुक्त टीम द्वारा दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण टीम में सूबेदार प्रताप सिंह, नायब सूबेदार देवकरण जाखड़, हवलदार मागूराम, हवलदार सुभाष चंद, हवलदार गुरजिंद्र सिंह, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर निर्मला चौधरी सम्मिलित हैं। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस पर सीनियर अंडर ऑफिसर मस्तान खान, अंडर ऑफिसर किशोर सिंह, अंडर ऑफिसर रविंद्र खोजा सहित एनसीसी के छात्र एवं छात्रा कैडेट्स ने कक्षा कक्ष एवं फील्ड ट्रेनिंग में पसीना बहाया।