लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी के सौजन्य से अजमेर के व्यस्ततम बाजार रेलवे स्टेशन रोड,सुभाष उद्यान क्षेत्र में व्यायाम व पैदल घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों को,दरगाह बाज़ार में जियारत करने वाले जायरीनों व अन्य जरूरतमंदों को एवम क्लब के साथी समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के माध्यम से उपलब्ध वस्त्रो को सिलने वाले पचास से अधिक कारीगरों आदि को मिष्ठान का वितरण किया गया
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि आनंद शहर गुजरात के गृह उद्योग से खरीद किए गए पचास किलो स्पेशल लड्डू सोशियल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए वितरण किए गए
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने सेवा सहयोगी लायन अतुल मधु पाटनी के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि क्लब द्वारा समय समय पर क्लब सदस्यो,समाजसेवियों एवम भामाशाहो के सहयोग से फ़ूड फ़ॉर हंगर के लिए कार्य किए जा रहे है जिन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव