आज दिनांक 06 सितम्बर 2021 – सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के छात्रनेता ऋषभ मेंघवषी एवं मोहम्मद अनीस के संयुक्त नेतृत्व में छात्रहितों में हो रही समस्याओं बाबत् महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमान् एस.के.उपाध्यय को मदस विष्वविद्यालय के कुलपति महोदय के नाम का चार सूत्रिय मांग का ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए ऋषभ मेंघवषी ने बताया कि दिनांक 13, 14 व 15 सितम्बर को राजस्थान के महाविद्यालयों में सब-इन्सपेक्टर की प्रतियोगी परिक्षाऐं होनी है जबकि दूसरी तरह इसी दिनांक पर मदस विष्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं आयोजित करवा रही है जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेषानियों का सामना करना पडेगा जबकि राजस्थान के करीब कई महाविद्यालयों में इस दिनांक को होने वाली प्रयोगिक परीक्षाऐं स्थगित कर दी गई है। पिछले वर्ष 2020-21 में जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेष नहीं हुआ है उनके प्रवेष शुल्क रिफण्ड करवाये जाने हेतु मांग की गई। साथ ही वर्ष 2020 की प्रथम वर्ष विद्यार्थियों की प्रवेष की रिक्त सीटो को द्वितीय वर्ष में प्रवेष देकर पूर्ण की जाये तथा राजकीय महाविद्यालय में स्थित महाराणा प्रताप सभागार पर जो नाम राजकीय महाविद्यालय अजमेर लिखा हुआ है उसको सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर किया जाये। इस हेतु चार सूत्रिय मांग का ज्ञापन प्राचार्य महोदय को सौपा गया जिस पर प्राचार्य ने यह आष्वासन दिया है कि उक्त छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही अमल में लाया जायेगा।
ज्ञापन देने वालो में तुषार परिहार, मोहम्मद अनीस, मनीष सिंह, हिमांषु परिहार, विकास भूपेष, जुब्बेर खान, सत्येन्द्र सिंह, अमरूद्धीन खान, रवि सैन, गोविन्द सैनी, राहुल टांक, दीपक, हमीद, रोहित रावत व खेमसिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(ऋषभ मेंघवषी)
मो. 6350361307