पायलट के जन्म दिवस के उपलक्ष में शहर जिला कांग्रेस ने सघन पौधारोपण अभियान चलाया

अजमेर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट के जन्म दिवस के उपलक्ष में शहर जिला कांग्रेस ने सघन पौधारोपण अभियान चलाया पौधारोपण के तहत शहर भर के वार्डों में आठ हज़ार पौधे तथा ग्राम खाजपुरा में पांच हजार फलदार छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संकल्प लिया।
प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार संगठन के वार्ड अध्यक्षों पार्षदों पार्षद प्रत्याशियों वह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के 44वें जन्मदिवस को पूरे उल्लास के साथ मनाते हुए शहर भर के वार्डों में आठ हज़ार औषधीय पौधे लगाए शहर कांग्रेस की ओर से लगातार 2 दिनों से पौधे वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। सोमवार को शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में हटूंडी रोड स्थित ग्राम खाजपुरा सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें पांच हजार जामुन एलोवेरा खेजड़ी नीम सहित फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए पौधारोपण के पश्चात ग्राम खाजपुरा में ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उल्लास के साथ मनाया गया यहां रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज भी किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पौधों का पालन पोषण एवं संरक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा की पौधारोपण का यह अभियान पायलट के विचारों और पर्यावरण के बारे में चिंताओं से प्रेरित है इसलिये इसे अमल में लाकर योजना बनाई है यह पूरी योजना तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से अमल में लायी गई है।
पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मेयर कमल बाकोलिया बलराम शर्मा नरेश सत्यवना श्याम प्रजापति आरिफ हुसैन सुकेश कांकरिया दयानंद चतुर्वेदी अभिलाषा विश्नोई सागर मीणा श्रवण टोनी महेश हकला अंकुर त्यागी कैलाश कोमल पार्षद रश्मि हिंगोरानी आरिफ अली नकुल खंडेलवाल मनीष सेठी हितेशवरी टाक हमीद चीता ईश्वर तहलियानी कमल गंगवाल दिनेश के शर्मा दिनेश सहारा रवि शर्मा रेखा पिनगोलिया शहनाज आलम सैयद इमरान चिश्ती संगीता बंजारा भावना चौहान अरुणा कच्छावा हिमांशु गर्ग अजय गुर्जर सोनिया गुर्जर गणेश चौहान दीनदयाल शर्मा शैलेश गुप्ता बालमुकुंद टाक इमरान सिद्दीकी मनोज कंजर भूपेंद्र चौहान संजय यादव शिव राज भडाण दिनेश सहारा अमित टाक धर्मेंद्र नाग्वाल नीरज यादव हरिप्रसाद दिवाकर रवि कंजर दिनेश वासन राजेश कुमार बोयत राजेश गोड़ीवाल हेमंत जसोरिया लक्ष्मण फमड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!