भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

अजमेर। दिल्ली में चलती बस में लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में हो रहे प्रदर्शन की कड़ी में रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आदर्श मंडल के नेतृत्व में महिलाओं ने नौ नम्बर पेट्रोल पम्प नसीराबाद रोड पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। महिला मोर्चा की डॉ. कमला गोखरू, सरोज जाटव, जयन्ती तिवारी, सीमा गोस्वामी, प्रभा शर्मा, कुसुम शर्मा, बीना सिंगारिया, प्रेमलता बुगालिया, मंजु शर्मा, मीना गुप्ता, मधु जोनवाल, विद्या हरचन्दानी, बीना गोयल, सुषमा शर्मा आदि महिला पदाधिकारीयों ने अपराधियों के इस घिनोने कृत्य के लिये कठोर दण्ड देने की मांग के साथ भविष्य में महिला सुरक्षा योजना के तहत कठोर कानून बनाने की मांग पर जोर दिया। मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि संसद में बैठकर 33 प्रतिशत आरक्षण की बात करने वाले नारी जाति की सुरक्षा तक नहीं कर सकते। आज हर भारतीय इस घटना से शर्मसार है। लगभग आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने खुद ही जाम खोल दिया।
error: Content is protected !!