अजमेर 06 सितम्बर। प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर स्वामी कॉम्पलेक्स पर सहस्त्रधारा व शिवश्रंगार व महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्करराज के महंत हनुमान राम व सांई बाबा मंदिर के ट्रस्टी महेश तेजवानी के उपस्थिति में जलाभिषेक के बाद भगवान शिव का श्रंगार कर महाआरती संपन्न हुई। सहस्त्रधारा में विद्वान पंडितों द्वारका प्रसाद व कुलदीप द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया।
इस अवसर पर मंहत हनुमान राम ने कहा कि सोमवती अमावस्या का शास्त्रों में विशेष वर्णन है कि भगवान शिव की आराधना के लिए यह दिन शुभ माना जाता है एवं भाद्रपद के महिने में यह दिन विशेष महत्व रखता है। आज सहस्त्रधारा के चलते वर्षा भी हुई यह भी एक विशेष संजोग था। उन्होनें ने कहा कि सहस्त्रधारा का सावन के महीने में महत्व निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है परन्तु भादो पक्ष में सहस्त्रधारा होने का महत्व जल अर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है क्योंकि भगवान शिव को इस माह में शीतल जल और अधिक प्रिय होता है और भगवान शिव का आशिर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है।
इस अवसर पर स्वामी समूह के सीएमडी कंवल प्रकाश, प्रियंका, गौरांग, गायत्री, कनिका, मनीष, दिशा, हर्षित, प्रांशित, हरिचंदानी, अरूण गर्ग, राधेश्याम चोयल, साजन छबलानी, अरूण अरोड़ा, नीरज आर्य, राजीव लोचन, आशीषपुरी, आनंद शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों व उपस्थित लोगों ने सहस्त्रधारा में भाग लिया।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059