केकड़ी 6 सितंबर(पवन राठी)
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर के मध्य नजर अपर जिला एवम सेशन न्यायालय संख्या एक केकड़ी में नेशनल इन्शुरन्स कंपनी के मंडल प्रबंधक महेश रूपचंदानी ने वरिष्ठ सहायक हर्ष राठौड़ व सहायिका प्रिया वर्मा के साथ केकड़ी पंहुच कर लोक अदालत में रखे जाने योग्य प्रकरणों की छटनी के मकसद से वार्ता की।10 प्रकरणों को देखने के बाद 5 मामलों में सहमति बनी और नेशनल इन्शुरन्स कंपनी द्वारा उनमें 35 लाख का भुगतान करने की सहमति प्रदान की।इन सभी प्रकरणों का निस्तारण 11 सितंबर2021 को लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से सम्पन्न हो सकेगा।
वार्ता में बीमा कंपनी की और से अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राठौड़ हेमंत जैन एस एन हवा ने सहयोग किया वंही पीड़ितों और उनके परिजनों की और से डाक्टर मनोज आहूजा अजय पारीक दसरथ सिंह काण्डलोत भूपेंद्र सिंह राठौड़ भेरू सिंह राठौड़ ने उनका पक्ष प्रस्तुत कर आज की समझौता वार्ता को अंजाम तक पंहुचाया।