जननी सुरक्षा संस्था ने साहिल वृद्धा आश्रम में मनाया साक्षरता दिवस

आज दिनांक 08 सितम्बर 2021 – साक्षरता दिवस के उपलक्ष में जननी सुरक्षा संस्था जयपुर के द्वारा संस्था अध्यक्ष राखी तोमर व सचिव शीतल शर्मा के नेृतत्व में अजमेर वैषाली नगर स्थित साहिल वृद्धा आश्रम में गरीब, असहाय वृद्धो को भोजन खिलाकर व कपड़े देकर साक्षरता दिवस मनाया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि आज दुनिया भर में विश्व साक्षरता दिवस 2021 मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य व्यक्तियों, समुदायों और समाजों के लिए साक्षरता के महत्व और ज्यादा साक्षर समाजों के लिए लगातार प्रयास करना है।
सचिव शीतल शर्मा ने साक्षरता दिवस के उपलक्ष में अपने सम्बोधन में कहा कि साक्षरता गरीबी उन्मूलन, जनसंख्या को नियंत्रित करने, बाल मृत्यु दर को कम करने आदि में भी मदद करती है. यह दिन लोगों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है. यूनेस्को इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, काफलेजों और गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित करता है। आगे बताया कि आगमी वर्षो में जननी सुरक्षा संस्था महिला सषक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य साक्षरता पर कार्य करेगी।
इस दौरान राखी तोमर, शीतल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अनिल गुप्ता, दुष्यन्त, राजेन्द्र, सतीष व थानसिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

(राखी तोमर)
अध्यक्ष
मो. 9828712284

error: Content is protected !!