जनसंघ नेता मालानी के निधन पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जनसंघ से जुड़े हरनारायण मालानी के देवलोक गमन हो जाने पर उनके निवास स्थान पर हरनारायण मालानी के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर मालानी परिवार को संवेदना प्रकट की। इस दौरान महाराणा प्रताप मण्ड़ल महामंत्री सन्तोष जाग्रत, मंत्री बृजकिशोर शर्मा, महेश चितलांगीया, वरिष्ठ नेता रमेश बंसल, इन्दरसिंह बागावास, मनीष बुरड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, हरीश सांखला, सुनील मुन्दडा, अविनाश गर्ग, कैलाश मुंदड़ा सहित सभी ने श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!