आज दिनांक 17 सितंबर 2021 – युवा कांग्रेस के नेता डॉ सुनील लारा एवं शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा जी के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन युवाओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय विद्यालय चौराहे पर पकौड़े बनाकर व उन्हें बेचकर तथा सब्जी बेचकर काला दिवस के रूप में बनाया। जहां पर देश में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मना कर खुशियां मना रही है केक काट रही है वही दूसरी ओर पूरा देष व राजस्थान के युवा कांग्र्रेसी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को काला दिवस व बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज अजमेर के युवाओं ने राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर डॉक्टर, इंजीनियर, पी. एच. डी. धारियों ने राजकिय महाविद्यालय के चौराहे पर पकोड़े का ठेला लगाकर तथा सब्जी का ठेला लगाकर सैकड़ों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से रोजगार देने की मांग की तथा जिस तरह से नरेंद्र मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले युवाओं से जो हर साल दस लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वह जो युवाओं से झूठे वादे करके युवाओं को बेरोजगार बना कर सत्ता पर काबिज हुए हैं ऐसी सरकार को युवाओं ने उखाड़ने का संकल्प ले लिया है
सचिव सागर मीणा जी ने बताया प्रधानमंत्री ने जिस तरह से देश में सिर्फ मन की बात करने आते हैं और युवाओं को रोजगार की बात कभी नहीं करते तथा युवाओं को जिस तरह से बेरोजगार बना कर छोड़ दिया है अब युवा इसे कभी सहन नहीं करेगा ।
केंद्र की सरकार मोदी सरकार युवाओं से आकर के बात करें और मन की बात करना छोड़े देश के युवाओं ने इस बार यह संकल्प लिया है इस बार मोदी सरकार को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ सकेंगे।
इस दौरान ईश्वर राजोरिया, पवन ओढ, घनश्याम वर्मा, यतेंद्र यादव, कैलाश केन, रतन गोठवाल, विक्रम राठौड़, अंकित घारू, नरसिंह कुमार, राजेश बढ़ाना, सुरेंद्र जॉनी, प्रमोद आसरवा, हरीश कुमार आदि मौजूद थे।
डा. सुनील लारा