स्मार्ट सिटी के साथ-साथ डिसेबल्ड फ्रेण्डली भी होगा अजमेर

सभी निर्माण कार्य होंगे दिव्यांगजन के लिए सुगम्य एवं बाधा रहित

दिनांक 17 सितम्बर 2021: स्मार्ट सिटी अजमेर के तहत किए जा रहे सभी निर्माण कार्य अब दिव्यांगजन के लिए सुगम्य एवं बाधा रहित होंगे। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा केन्द्रीय मंत्री, मुख्य मंत्री, स्वायत्त शासन मंत्री, मुख्य सचिव, शासन सचिव, जिला कलक्टर अजमेर आदि को पत्र व ईमेल के माध्यम से अवगत कराया गया कि वर्तमान में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत निर्माण कार्य दिव्यांगजन के लिए सुगम्य एवं बाधा रहित मापदण्डों के अनुरूप नहीं किए जा रहे है। साथ ही मापदण्डों के अनुसार कार्य करने के लिए निवेदन भी किया।
कौशिक के द्वारा भेजे गए पत्र के परिणाम स्वरूप विभागीय कार्यवाही अमल में लाई गई एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अति. मुख्य अभियन्ता अविनाश शर्मा ने निर्माण कार्य से सम्बन्धित एजेन्सी एवं सम्बन्धित विभागों को पत्र प्रेषित कर समस्त कार्यों को दिव्यांगजन हेतु सुगम्य एवं बाधा रहित आवागमन के लिए रेम्प एवं रैलिंग (हैण्डरेल्स), आवश्यकतानुसाार साइन बोर्ड, दृष्टिबाधित दिव्यांगजन के आवागमन हेतु उपयुक्त प्रावधान, डिसेबल्ड फ्रेण्डली शौचालय के साथ समस्त निर्माण कार्यों के डिजाइन एवं प्रावधान दिव्यांगजन के लिए सुगम्य एवं बाधा रहित वातावरण के मापदण्डों के अनुसार बनाने के लिए निर्देशित किया है।
संस्था के इस प्रयास से न केवल अजमेर के दिव्यांगजन बल्कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, अस्वस्थ व्यक्तियों, अस्थायी दिव्यांगजनों एवं पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992

error: Content is protected !!