अजमेर शहर आज अतिक्रमण के दंश को भुगत रहा है- कीर्ति पाठक

आम आदमी पार्टी अजमेर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा संभाग प्रभारी व महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक व ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को शहर में हो रहे अतिक्रमण व ग़ैरक़ानूनी निर्माण कार्य के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर एक मांगपत्र सौंपा गया।

आज तक किसी भी राजनैतिक पार्टी या सरकारी नुमाइंदों ने अवैध अतिक्रमण को गंभीरता से नही लिया जिसका परिणाम आज शहर की जनता को अव्यवस्थाओ के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध रूप से अवैध अतिक्रमणो के लिए ज़िम्मेदार अजमेर के जनसेवकों और जनप्रतिनिधियों से प्रश्न पूंछती रहेगी जिससे इस अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगो को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सके।

अजमेर संभाग प्रभारी व महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने बताया कि अभी गत वर्ष प्रशासन द्वारा जो मसाला चौक बनाया गया है उसमे विडंबना यह है कि हमारी स्मार्ट सिटी के नाम पर बनाये गए इस मसाला चौक के बाहर पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। न्यूनतम पार्किंग है क्या न्यूनतम पार्किंग के बाद लोग रोड पर वाहन पार्क करेंगे। क्या प्रशासन द्वारा आज से 20 साल बाद भी यही कल्पना की जा रही है क्या इसी प्रकार के कार्य स्मार्ट सिटी के नाम पर किए जाएंगे। पुराने मित्तल हॉस्पिटल से लेकर वैशाली अस्पताल तक कहीं पर भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां हॉस्पिटल होने के बावजूद भी पार्किंग नहीं है वही होटल ब्राविया में पार्किंग के स्थान पर होटल कर्मचारी द्वारा बर्तन मांजे जा रहे हैं जिसकी वीडियो हमारे पास है और जहां पार्किंग लिखा हुआ है गाड़िया उसके पास पतली सी गली में पार्क की जा रही है

अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने बताया कि आज अजमेर शहर स्मार्ट सिटी में तब्दील होने जा रहा है लेकिन अजमेर शहर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है‌। गत दिनों से आम आदमी पार्टी अजमेर इकाई द्वारा गौरव पथ का दौरा कर कुछ अतिक्रमण व ग़ैरक़ानूनी निर्माण चिन्हित किए। जिसमें कुल 17 स्थानों को चिन्हित किया गया। जिसमें कुछ ऐसे भी भवन है जो कि लंबे समय तक आवासीय थे और आज उनमें व्यवसायिक गतिविधियां संचालित हो रही है। कुछ व्यवसायिक भवन ऐसे हैं जहां पार्किंग की जगह नहीं है‌। और जगह होने पर कुछ में अन्य गतिविधियां संचालित हो रही है। इसी संबंध में नगर निगम आयुक्त को एक जानकारी मांगपत्र के माध्यम से सौंपी गई और उनसे अपेक्षा की गई कि जल्द से जल्द कार्यवाही करके जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

आज के कार्यक्रम में सचिव चंद्र बालानी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफाक अली, साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, चित्तौड़गढ़ महिला प्रभारी हेमनंदनी चौहान, टैक्सी- टेंपो चालक जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार,
जिला विधि सलाहकार पूनम मेहरा ,जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव ऋषिदत्त शर्मा, प्रीतम,ललिता मस्तूरिया व कल्पित हरित आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!