सर्वोदय कॉलोनी मंदिर जी में हर्षोलास से मनाया जा रहा पर्युषण पर्व

पर्वराज पर्युषण की दस दिवसीय श्रृंखला में आठवां दिन उत्तम त्याग के रूप में मनाया गया| मंत्री कमल कासलीवाल ने बताया सर्वप्रथम प्रभु जी के 108 कलशो से अभिषेक व शांतिधारी करी उसके पुण्यार्जक अविनाश पाटनी थे,उसके बाद सभी धर्मालंबियो ने संगीतमय पूजा अर्चना करी,दोपहर को तथवार्थ सूत्र का वाचन हुआ | मनीष पाटनी ने बताया की शाम को महाआरती के बाद सामूहिक सामायिक हुआ,तत्पश्चात नन्ही बालिका आराध्या बाकलीवाल सुपुत्री अनुपम रेखा बाकलीवाल द्वारा मंगलाचरण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई,समाज के नन्हे बच्चों के लिए धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रोग्राम रखा गया | निर्याणक पंडित आकाश भैया जी व धनकुमार लुहाड़िया ने प्रथम ऐशना सुपोत्री प्रकाश सरोज पंड्या,दूसरे स्थान पर आराध्या बाकलीवाल सुपोत्री पवन निशा बाकलीवाल, तीसरे स्थान पर चहीत पाटनी सुपोत्र सुभाष रानी पाटनी को घोषित करा| सभी बच्चों को प्रणय नीलम पंड्या की तरफ से ईनाम दिए गए| इंद्रा कासलीवाल,मधु जैन,रेणु पाटनी ने आभार व्यक्त करा |बीना गदिया,चिंतामणि गोधा ने बच्चो का उत्साह बढ़ाया|

error: Content is protected !!