घरो का सर्वे कर दवा का छिड़काव किया

डेंगू से बचाव की तैयारी
===========
केकड़ी 21 सितंबर(पवन राठी)शहर में डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीमो द्वारा
शहर के 35 वार्डों के घरों का सर्वे सघन निरीक्षण अभियान के तहत किया गया लगभग 1200 घरों का सर्वे किया जाकर पायरेथ्रम स्प्रे एवं 1500से ज्यादा टंकी कूलर को खाली करवाया गया एवं टेमीफोस द्वारा उपचारित भी किया गया इसके साथ साथ आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचने के उपाय भी बताए गए। इसके साथ-साथ नगर पालिका और केकड़ी के साथ सामंजस्य कर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे लाभचंद मार्केट, सब्जी मंडी में फोगिंग भी कराई गई।

error: Content is protected !!