नवरात्रि उत्सव में कोका-कोला इंडिया लाई ताजगी भरे पेय और खास अनुभव

 गुजरात, अक्टूबर 2026: नवरात्रि वह समय है, जब लोग संगीत, नृत्य और त्योहार की परंपराओं के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। शहर-शहर और मोहल्ले-मोहल्ले में गरबा लोगों को एक साथ जोड़ देता है। इस नवरात्रि कोका-कोला इंडिया पूरे गुजरात में अपने अलग-अलग पेय को लोगों के और करीब ला रही है। पंडालों, गरबा स्थलों, स्थानीय बाजारों और लोगों के पसंदीदा ठिकानों पर कंपनी कई तरह की त्योहारी गतिविधियां आयोजित कर रही है।

इनमें सबसे खास होगी प्रमुख उत्सव स्थलों पर कोका-कोला की मौजूदगी। दुनिया का सबसे बड़ा गरबा उत्सव माना जाने वाला यूनाइटेड गरबा महोत्सव और लक्ष्मी विलास पैलेस (एलवीपी) हेरिटेज गरबा भी इनमें शामिल हैं।

उत्सव का जोश और बढ़ाने के लिए कोका-कोला इंडिया अहमदाबाद के सबसे लोकप्रिय गरबा पंडालों में से एक ‘रंगमोरला बाय आदित्य गढ़वी’ की बेवरेज पार्टनर होगी। कोक स्टूडियो के सुपरहिट गीत ‘खलासी’ से मशहूर हुए आदित्य गढ़वी अपने संगीत से त्योहार के मौसम में अलग ही रंग भरते हैं। पंडाल में बेवरेज स्टॉल, माजा मिक्सोलॉजी स्टेशन और माजा का खास सेल्फी जोन होगा, जहां संगीत, ठंडे पेय और त्योहार के यादगार पल एक साथ मिलेंगे।

कोका-कोला अपनी ‘कोक ऑन व्हील्स’ गाड़ी भी लोकप्रिय उत्सव स्थलों तक लाएगी, ताकि त्योहार का रंग चढ़ने के साथ लोगों को ठंडे पेय आसानी से मिलते रहें। अलग से बनाए गए सेल्फी पॉइंट्स पर दोस्त और परिवार अपने त्योहारी लुक और खास पलों को कैमरे में कैद कर सकेंगे। इस तरह नवरात्रि का हिस्सा बनने का उन्हें एक और मौका मिलेगा।

प्रमुख उत्सव स्थलों पर माजा का एक खास ठिकाना होगा, जहां आने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। मेहमाननवाजी के इसी भाव के साथ ब्रांड अपना ‘मिक्सोलॉजी एक्ट’ भी पेश करेगा, जिसमें लोग माजा से बने मॉकटेल चख सकेंगे। इससे त्योहार के माहौल में एक नया स्वाद जुड़ेगा और लोग गरबा के बीच थोड़ा रुककर कुछ नया आजमा सकेंगे।

स्प्राइट नवरात्रि में ‘स्प्राइट एक्स स्पाइसी’ लेकर आएगा। त्योहार पर बाहर खाने-पीने निकले लोगों को तीखा और चटपटा स्वाद खूब भाता है और यह पहल इसी पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उत्सव स्थलों पर होने वाली दिलचस्प गतिविधियों के जरिए ब्रांड स्थानीय खाने-पीने के ठिकानों की रौनक बढ़ाएगा। त्योहार की चहल-पहल में घूमते लोगों को यहां पसंदीदा चटपटे व्यंजनों के साथ ठंडक भरे पल मिलेंगे।

थम्स अप अपनी ‘थम्स अप एक्स स्नैकिंग’ पहल खाने-पीने की दुकानों तक ले जाएगा। दमदार स्वाद, पसंदीदा स्नैक्स और ठंडे पेय का जो पुराना मेल है, यह पहल उसे और आगे बढ़ाएगी। उत्सव स्थलों पर इंटरैक्टिव गेम्स और इनाम जीतने के मौकों वाली गतिविधियों के जरिए भी ब्रांड लोगों से जुड़ेगा, जिससे त्योहार का मजा और बढ़ेगा।

मिनट मेड पल्पी ऑरेंज त्योहार के दिनों में उत्सव स्थलों पर खास गतिविधियों के जरिए लोगों से जुड़ेगा और अपने फलों वाले पेय को भीड़भाड़ वाली लोकप्रिय जगहों तक पहुंचाएगा। उत्सव की धूम के बीच लोग यहां कुछ पल ठहरकर इसकी ताजगी का आनंद ले सकेंगे।

किनले प्रमुख उत्सव स्थलों पर स्टॉल लगाकर पीने के पानी की आसान सुविधा देगा, ताकि लोग शाम भर गरबा और उत्सव में हिस्सा लेते हुए तरोताजा बने रहें।

इस पहल पर कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट (इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस) संदीप बजोरिया ने कहा, “त्योहारों का मौसम पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के सहारे परिवारों और समुदायों को एक साथ लाता है। उत्सव के ये पल हमारे लिए उपभोक्ताओं से जुड़ने के अहम मौके होते हैं। हम चाहते हैं कि त्योहार का आनंद लेते हुए लोगों की प्यास बुझती रहे और वे तरोताजा रहें। कोका-कोला इंडिया में हमारा ध्यान इन रिश्तों को और गहरा करने पर है। इसके लिए हम अपने पेय की बड़ी रेंज, स्थानीय पसंद की समझ और अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन, रिटेल और बॉटलिंग नेटवर्क की पहुंच को एक साथ जोड़ रहे हैं।”

नवरात्रि की इन पहलों के जरिए कोका-कोला इंडिया उन तमाम पलों का हिस्सा बनना चाहती है, जिनसे यह त्योहार जीवंत होता है। इनमें गरबा की रातों का जोश है, त्योहारी मेलजोल का उत्साह है और दोस्तों व परिवार के साथ ठंडा पेय बांटने की छोटी सी खुशी भी। अपने पेय और गतिविधियों को लोगों के करीब लाकर कंपनी इस मौसम के रंग, अपनेपन और उत्सव के माहौल में अपना योगदान देना चाहती है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!