भा ज पा ने कोरोना योद्धाओं व चिकित्सको को किया सम्माननित

केकडी 21 सितंबर(पवन राठी) / भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से नरेन्द्र मोदी के शासन के (गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री)के शासन के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा अजमेरी गेट स्थित सिटी डिस्पेंसरी परिसर में कोरोना योहदाऔ व चिकित्सकों का स्वागत व सम्मान किया गया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष व सेवा ही समर्पण अभियान जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया आई टी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद मनोज जाखड युवा नेता प्रियंक दाधीच सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!