सआई परीक्षा, 2021 :- अभ्यर्थी सोमवार से कर सकेंगे ऑनलाइन संशोधन

अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन का अवसर
अजमेर, 23 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर (गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 हेतु सोमवार से संशोधन का अवसर दिया जा रहा है। अभ्यर्थी दिनांक 27.09.2021 से 06.10.2021 तक अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन संशोधन के विकल्प का ही प्रयोग करें। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जायेंगें। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से रू 300/- का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online Link अथवा SSO Portal पर Login कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal से संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

तीन चरणों में किया गया था परीक्षा का आयोजन
आयोग द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर (गृह विभाग) पुलिस प्रतियोगी परीक्षा, 2021 आयोजन कराया जा चुका है। दिनांक 13.09.2021 से 15.09.2021 तक दो-दो सत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक एवं दोपहर 03ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, राजसमन्द, पाली जिला मुख्यालयों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020
-तीन ऐच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित

अजमेर, 23 सितम्बर। आयोग द्वारा गुरूवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020 के ऐच्छिक विषय हिन्दी, एग्रीकल्चर (एंटोमॉलोजी) व होम साइंस (क्लोथिंग टेक्सटाइल) का आयोजन किया गया। प्रातः 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं दोपहर 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर परीक्षा आयोजित की गई। हिन्दी विषय की परीक्षा की प्रथम पारी में अभ्यर्थियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 32.33 तथा द्वितीय पारी में 31.58 रहा। एग्रीकल्चर (एंटोमॉलोजी) परीक्षा की प्रथम पारी में 24.11 तथा द्वितीय पारी में 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा दी गई। इसी प्रकार होम साइंस (क्लोथिंग टेक्सटाइल) परीक्षा की प्रथम व द्वितीय पारी में 44.78 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

error: Content is protected !!