बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ता मनोयोग से जुट जाएँ–सरिता गेना

केकडी 23 सितंबर(पवन राठी)
भारतीय जनतापार्टी केकडी विधानसभा क्षेत्र की सशक्त मण्डल कार्यशाला प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री व केकडी विधानसभा की प्रभारी सरिता गेना के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुई।बैठक में केकडी विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र विनायका,जिलामहामंत्री रायचन्द बागड़ी,केकडी प्रधान होंनहार सिंह राठौड़,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कँवर,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक रावत मंचाशीन थे।जिनका केकडी विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्षो ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में जिले भर में चल रहे सशक्त मण्डल कार्यक्रम के तहत हर बूथ को मजबूत करे व राजस्थान में आगामी विधानसभा के चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने हेतु जुट जाएं जनता इसके लिए तैयार बैठी है इसका उदाहरण आज हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाताओं के सैलाब को देखते हुए हम दावे से कहते है कि जनता भाजपा की सरकार बनाने को तैयार बैठा है इसलिए सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को व्यवस्थित तरीके से मजबूत करे।
बैठक को भाजपा नेता राजेंद्र विनायका जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कँवर पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने भी सम्बोधित किया। बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!