दनगसिया बने अध्यक्ष, गदिया बने सचिव

सर्वोदय काॅलोनी शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय चुनाव

अजमर, 28 सितम्बर 21 /
सर्वोदय काॅलोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय के त्रैवार्षिक चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से जिनालय के ऊपर स्थित सभागार में संपन्न हुऐ, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विजय दनगसिया, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सोगानी एवं सचिव पद के लिए विनय गदिया चुने गऐ। इसके साथ ही चैदह सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। संयुक्त मंत्री पद के लिए अनिल गंगवाल, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुभाष गंगवाल, व्यवस्थापक के लिए विरेन्द्र पाटनी, दिनेश पाटनी, अनिल कुमार पाटनी एवं सदस्यों में सुभाष पाटनी, नवीन पाटनी, अभय जैन, ताराचंद सेठी, नरेन्द्र दोषी, मनीष पाटनी चुने गऐ। बैठक में आॅडिटर के रूप चार्टेड अकाउंटेंट सुभाष बड़जात्या को मनोनित किया गया। कार्यकारिणी के दो मनोनित सदस्यों के रूप में धनकुमार लुहाड़िया एवं अशोक सुरलाया को चुना गया।

इससे पूर्व रविवार को सम्पन्न हुई जिनालय की साधारण सभा में संस्थापक सदस्य श्री सुशील जी दोषी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके सानिध्य में कार्यकारिणी के चैदह सदस्यों का हुआ। इसमें जिनालय से जुड़े करीब 40 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूर्व सचिव कमल कासलीवाल ने सभी का आभार जताया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का जिनालय सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

(अनिल कुमार जैन)
व्यवस्थापक
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय,
सर्वोदय काॅलोनी, पुलिस लाइन,
अजमेर

error: Content is protected !!