आज दिनांक 06 अक्टूबर 2021 – नगर निगम पार्षद व जनसेवक नरेष सत्यावना के नेतृत्व में पार्षदो द्वारा महापौर महोदया व आयुक्त महोदय को प्रषासन शहरो के संग अभियान में षिथिलता बरतने, षिविरो की जानकारी जन-जन तक पहंुचाने व पॉच सूत्रिय मांग का ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए पार्षद नरेष सत्यावना ने बताया कि हाल ही में प्रषासन शहरो के संग अभियान चलाया गया है उसमें अजमेर विकास प्राधिकरण और निगम अजमेर के अधिकारी पूर्ण रूप से कार्य को अंजाम नहीं दे रहे है। यहॉं पर जो अधिकारी कार्यरत है जो कि चाहते है कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिषन प्रषासन शहरो के संग पूरी तरह से विफल हो जाये व अजमेर शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं व पार्षदो की छवि धूमिल हो। कच्ची बस्तीयों के मामले में कोई भी संवेदनषील नहीं है। ए.डी.ए. ने निगम को कच्ची बस्तियॉं सुपुर्द कर दी लेकिन निगम प्रषासन की उसमें कोई भी रूचि नहीं है। निगम व यू.आई.टी के अधिकारियों की आपकी लड़ाई में इन कच्ची बस्तीयों में रहने वाले गरीब तबके के लोग इनकी लड़ाई व षिथिलता के कारण सफर कर रहे है। ज्ञापन में आगे कहा गया कि जब भी कोई सरकार द्वारा जनहित के उपयोग के लिए षिविर लगाया जाता है तो उसमें जो भी अधिकारी या कर्मचारी लगे होते है वह आने जाने वाले लोगो को संतोषप्रद जवाब नहीं देते है और बिना किसी परेषानी को समझे वह नगर मित्र या ईमित्र सेन्टरो पर भेज देते है और वह बिना पैसो के अपने-अपने परिचितों के अलावा किसी और का कोई काम नहीं करते है।
सत्यावना ने बताया कि नगर निगम अजमेर महापौर महोदया एवं आयुक्त महोदय से निवेदन किया गया कि प्रषासन शहरो के संग जनहित के अन्दर सरकार द्वारा दिये गये सरल निर्णयो की नियम की बुकलेट जल्द से जल्द सभी पार्षदगणों, एन.जी.ओ., संस्थाओं को उपलब्ध करावें जिससे शहर के प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से कार्यो को समझाया जा सके जिससे सीधा-सीधा फायदा शहर के नागरिको को मिल सकेगा और उनको चप्पल घिसने के बजाय अपने कार्य को पूर्ण करने में गति मिल सकेगी तथा यह भी कहा कि प्रषासन शहरो के संग षिविर एवं नगर निगम द्वारा दिये जा रहे ऋण की समस्त जानकारी सरलता से नागरिको को मिल सके एवं इस हेतु नियमों के पेम्पलेट छपवा कर बांटे जाये और शहर में बैनरो पर भी षिविरो एवं ऋणों की जानकारी देते हुए जगह जगह लगाये जाये। जिस पर महापौर व आयुक्त महोदय ने उक्त मांगो को जल्द से जल्द पुूरा करने का आष्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से पार्षद नरेष सत्यावना, नौरत गुर्जर, श्याम प्रजापति, द्रोपदी देवी, विपिन बैसिंल, पिंकी बालोटिया, मुनवर खान, मनीष सेठी, नुकुल खण्डेलवाल, सुनील धानका, सर्वेष पारीक, चंचल बैरवाल, हेमन्त जोधा, काजल यादव, हमीद खान आदि पार्षदगण मौजूद रहे।