द्रोपदी कोली ने लिया नामांकन व जनसभा में भाग

अजमेर 08 अक्टूबर 2021 – वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला बिग कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली ने सेवादल महिला कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन व जनसभा में भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि इस अवसर पर जनसभा पश्चात प्रदेश के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, श्री रघु शर्मा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री गुजरात के प्रभारी, श्री प्रतापसिंह खाचरियावास परिवहन मंत्री, श्री हेमसिंह शेखावत सहित वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत का स्वागत किया। साथ ही पूर्व महिला सेवा दल अध्यक्ष श्रीमती शारदा मीणा से मिलकर प्रदेश सेवादल की चर्चा की।
इस दौरान श्रीमती धीरज, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती लाजवंती लता डाबरा, श्रीमती कमला, श्रीमती उषा, श्रीमती उर्मिला तोषनीवाल, श्रीमती कांता, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती सरोज गहलोत व गायत्री इत्यादि मौजूद रही।

error: Content is protected !!