एन.सी.सी. चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ एन.एस.यू.आई ने किया विरोध प्रदर्षन

आज दिनांक 22 नवम्बर 2021 – एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहार खान के नेतृत्व में एन.एस.सी. 11 राज. चयन भर्ती में हुये फर्जीवाडे व भ्रष्टाचार को लेकन महाविद्यालय में एन.एस.सी. एन.ओ. मनोज यादव का पुतला फुंककर जोरदार विरोध प्रदर्षन कर प्राचार्य महोदया को ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अब्दुल फरहान ने बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को महाविद्यालय में एन.एस.सी.11 राज की अभियर्थीयो को चयनित किया गया जिसमें शारिरीक दक्षता व अन्य दस्तावेजो मे भी फर्जीवाडा किया गया जिसमें परीक्षा में गूगल से स्कैन कर के फर्जी तरीके से पेपर दिया गया, एन.एस.सी.11 राज की लिस्ट ना निकालकर गुप्त रूप से वाअटस्एप गु्रप बनाकर प्रवेश प्रक्रिया की गई, उच्चे रसुखात वाले छात्रों को ही चयनित किया गया, स्कूल समय के समकृष्ठ सर्टिफिकेट वाले छात्र-छात्राओं को नजरअंदाज किया गया व फर्जी तरीके से अपने जगह किसी और को दौड़ाकर चयनित हुए आदि अन्य फर्जीवाडो की षिकायते उजागर हुई जिसमें एन.सी.सी. एन.ओ. मनोज यादव के द्वारा पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार किया गया। इस तरह के फर्जीवाडे व भ्रश्टाचार से कई छात्रो का भविष्य अंधकार में होता नजर आ रहा है क्योंकि इस भर्ती में चयन होने छात्र देश रक्षा के लिये स्वर्णिम भविष्य भारत देश का नाम रोशन कर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महविधालय अजमेर का वर्चस्व बढ़ाते है। इसी के चलते एन.एस.यू.आई द्वारा आज महाविद्यालय में मनोज यादव का पुतला फंुक कर जोरदार विरोध प्रदर्षन किया गया।
एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष द्वारा प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौप कर यह मांग रखी गई कि उक्त एन.सी.सी. 11 राज भर्ती की निष्पक्ष जांच कराकर भर्ती को निरस्त कर मनोज यादव को जॉंच व एन.सी.सी. से दूर रखा जाये ताकि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ ना हो सके। साथ में ही ज्ञापन में एन.सी.सी. की 25 प्रतिषत सीटे बढ़ाकर नये सिरे से निष्पक्ष रूप से चयन किया जाये।
प्रदर्शन करने वालो में नवीन कोमल, रिषपभ मेघवंषी, लक्की जैन, अनीष, अंकित घारू, मनीष सिंह, राजेन्द्र भडाणा, शैतान गुर्जर, विकास मीणा, कुनाल भडाणा, कंुजलाल, तेजपाल सिंह, विष्णु सैन, हेमन्त जावा, दीपक कुमार, अमित कठात, महावीर गुर्जर, प्रियांष सैनी आदि एन.एस.यू.आई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(अब्दुल फरहान खान)
जिलाध्यक्ष
मो. 7737820025

error: Content is protected !!