जीवदया के साथ बुजुर्गो एवम रोगियों की सेवा करके मनाया जन्मदिन

क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट के जन्मदिन पर संपादित किए गए विभिन्न सेवाकार्य
———————
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट के जन्मदिन के मंगल अवसर जीवदया के अंतर्गत अशक्त गऊमताओ की सेवा के साथ ही निशक्तजनों एवम रोगियों को सेवा दी गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि अलसुबह ही लायन मौन्टू कर्णावट के संयोजन में पुष्कर रोड़ स्थित पुष्कर गो आदि पशुशाला की अशक्त गऊमताओ को चार सौ किलो हराचारा अर्पण किया गया एवम जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में अपने रोग का ईलाज कराने के लिए आने वाले रोगियों एवम उनके परिजनों के अलावा अन्य जरूरतमंद दो सो साठ व्यक्तियों को शुद्ध एवम सात्विक भोजन की सेवा दी गई सेवा के इसी क्रम में क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में
कोटड़ा स्थित हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार क्षेत्र में जय अम्बे सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्ध एवम अशक्त आश्रम में जीवन यापन कर रहे पच्चीस बुजुर्गो को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवम सात्विक भोजन कराया गया साथ ही क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से सर्द ऋतु के के मौसम में बुजुर्गो का प्रिय व्यंजन गजक आदि खाद्य सामग्री भेंट की गई
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल,लायन मुकेश कर्णावट लायन मोंटू कर्णावट लायन अतुल पाटनी लायन मुकेश ठाडा आदि के द्वारा सेवा दी गई
इससे पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने क्लब की ओर से लायन मुकेश कर्णावट का माल्यार्पण कर बधाई दी एवम कर्णावट दंपति के सेवाभाव की प्रसंशा करते हुवे इतनी सादगी से जम्मदिन मनाने को अनुकरणीय बताया
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!