पराग अग्रवाल के टि्वटर सीईओ बनने पर अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर

अजमेर। अजमेर में जन्मे पराग अग्रवाल को ट्विटर के नए सीईओ चुनने पर. अजमेर के अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। अग्रवाल सारथी संस्था एवं श्री अग्रवंशज युवा शाखा ने सीताराम बाजार अजमेर में आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। श्री अग्रवंशज संसथान के संरक्षक सतीश बंसल एवं युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया की अजमेर निवासी पराग अग्रवाल का जन्म अजमेर के जे एल एन हॉस्पिटल में हुआ था ।अजमेर में जन्मे और अपनी पढाई करने वाले पराग अग्रवाल के दादाजी का मकान अजमेर खजाना गली/धान मंडी में रहा है। चूँकि अग्रवाल समाज में और विशेष रूप से अजमेर में जन्मे पराग अग्रवाल अब दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीमीडिया कंपनी हे CEO के पद पर चयनित हुए हैं इसलिए न केवल दुनियाभर के अग्रवाल समाज बल्कि अजमेर सहित पुरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया की पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हुआ था। पराग अग्रवाल के पिता रामगोपाल अग्रवाल मुंबई उस समय में बीएमआरसी में कार्यरत थे। इसी कारण पराग के जन्म के बाद उनकी शिक्षा मुंबई से ही हुई।
अग्रवाल सारथी संस्था के कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं श्री अग्रवंशज संसथान के अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया की पराग अग्रवाल के माता पिता का आगामी 4 दिसंबर को अजमेर आने का कार्यक्रम है इस अवसर पर अग्रवाल सारथी, श्री अग्रवंशज संसथान, तथा समस्त अग्रवाल बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। पराग अग्रवाल के दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी के CEO बनने के बाद अजमेर ही नहीं बल्कि पुरे देश के अग्रवाल समाज में ख़ुशी की लहर है।
अजमेर में जन्मे अग्रवाल समाज के पराग अग्रवाल के ट्विटर CEO बनने पर अग्रवाल समाज के राजेंद्र गोयल सतीश बंसल, शिव कुमार बंसल अशोक पंसारी, वरिष्ठ पत्रकार एस पी मित्तल, मनीष गोयल,अशोक बिन्दल सुनील गोयल, डॉ विष्णु चौधरी, शंकर लाल बंसल, सीताराम गोयल, सुबोध जैन, दिनेश जैन, सुरेश गोयल,राजेन्द्र मंगल, विष्णु मंगल, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, विनय मंगल, अनुपम गोयल, विनोद बंसल, राजेन्द्र मित्तल, चाँदकरण अग्रवाल, गिररराज अग्रवाल आदि ने समाज के लिए गौरव बताकर खुशी जताई।
पराग अग्रवाल के टि्वटर सीईओ बनने पर सारथी संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने कैसरगंज में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

error: Content is protected !!