देवनानी ने डेढ़ करोड़ से विकास कार्य कराए जाने की अभिशंसा जारी की

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 2 दिसंबर। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत करीब डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य कराए जाने की अभिशंसा जारी की है। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे अनुशंसा पत्र में उनसे जल्द से जल्द विकास कार्य के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कराने को कहा है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड नंबर 2 बैरवा बस्ती में नौरत रावत के घर से सी ब्लॉक तक सड़क व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 4 में हनुमान नगर गली नंबर 4 में रूपजी जनरल स्टोर के घर से कानजी गुर्जर के घर व निलेश यादव के घर तक सड़क व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 7 में गली नं. 4 शिव मंदिर से कल्लू की दुकान तक सड़क व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 10 में वाल्मीकि चौक, लाखन कोटड़ी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, वार्ड नंबर 14 में जाटियावास में सड़क व नाली निर्माण व वार्ड नंबर 16 में नाथ की बगीची में नाली निर्माण व तेजाजी मंदिर के पास वाले मौहल्ले में नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 72 में शिवमंदिर रेम्बल रोड से माधव उद्यान तक गोपाल शर्मा के मकान से होते हुए सी.सी.रोड व पहाड़ी पर जाने वाली बस्ती में सीढ़ियों का निर्माण, वार्ड नंबर 67 में काला बाग में नालियों का निर्माण, वार्ड नंबर 67 में न्यू कायस्थ कॉलोनी में लक्ष्मी नैन व उसके आगे वाली गली अमर थदानी के मकान से रितु सोनगरा के मकान तक सड़क के दोनां तरफ नाली व सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड नंबर 69 में पट्टीकटला में सड़क निर्माण, ग्राम लोहागल स्थित संत कबीर नगर में सड़क व नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 71 में कश्यप डेयरी के सामने सड़क व चौक सी.सी. निर्माण, वार्ड नंबर 73 में शांतिपुरा में कमाण्डर बी.एम. जोशी के बंगले से एम.एस. मेहता के बंगले तक नाले का निर्माण और वार्ड नंबर 73 में ही अशोक शर्मा के मकान से शांतिपुरा को जोड़ने वाली सी.सी./डामर सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
अधिकांश गलियों में सीसी सड़क व नालियां
देवनानी ने बताया कि वार्ड नंबर 60 स्थित कालू की ढाणी में गली नं.1 व 4-5 में सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 60 में धोबी मौहल्ला पलटन बाजार में सी.सी.सड़क व नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 9 में काफिया पैलस से बड़ के पेड़ तक 400 मीटर सडक निर्माण, शास्त्री नगर अजमेर स्थित गणेशगढ़ मंदिर के नीचे टी-5 के सामने खाली जमीन की चारदीवारी निर्माण, वैशाली नगर स्थित चौधरी कॉलोनी गली नंबर 3 में सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 79 स्थित अरावली विहार, किसान कॉलोनी, द्वारका नगर गली नंबर 2 में नाली एवं सी.सी. सडक निर्माण, वार्ड नंबर 79 फ्रेण्डस कॉलोनी डी ब्लॉक में माथुर क्लीनिक के सामने 60 मीटर सी.सी.सड़क एवं नाली निर्माण, वार्ड नंबर 77 में जनता कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी एवं केशव नगर में नालियों का निर्माण, वार्ड नंबर 63 स्थित प्रताप नगर में 600 मीटर लम्बी सड़क के दोनों ओर शैतान सिंह के मकान से पाबूदान के मकान के आगे तक नाली निर्माण कार्य कराए जाने प्रस्तावित हैं।
मुख्य मार्ग से कॉलोनी की सड़कें जुड़ेंगी
उन्होंने बताया कि फॉयसागर रोड स्थित राज कॉलोनी में सड़क निर्माण (100 मीटर), फॉयसागर रोड स्थित कीर्ति नगर मंदिर के सामने खसरा नं. 921, 922 व 923 में नाली निर्माण कार्य, बोराज रोड स्थित श्याम विहार कॉलोनी में सड़क नाली निर्माण, मुख्य मार्ग से श्रीजी विहार कॉलोनी मोहन खण्डेलवाल वाली गली व शारदा वाली गली में सड़क निर्माण, इन्द्रा कॉलोनी मीरशाह अली जयपुर रोड में लक्ष्मण सिंह शेखावत व नारायण सिंह राणा की गली तथा आखरी छोर भवंर सिंह भाटी के मकान तक सड़क निर्माण व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 75 में बलदेव नगर, गली नंबर 3 की मुख्य सड़क का निर्माण (सड़क की लम्बाई 700 फीट) कार्य कराए जाने के लिए अभिशंसा की गई है।

error: Content is protected !!