राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में विधि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की सूचना प्रकाशित की गई
प्राचार्य डॉ विभा शर्मा ने बताया की बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्रदान किए जाने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर 3 दिसंबर 2021 से 13 दिसंबर 2021 तक विधि स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2021-22 में आवेदन लिए जा रहे हैं।
प्रवेश समिति संयोजक प्रोफेसर आरएन चौधरी ने बताया कि विधि स्नातक प्रथम वर्ष के ऑफलाइन आवेदन पत्र भरना प्रारंभ हो गए हैं जिसका कार्यक्रम निम्नानुसार है 13 दिसंबर को अंतिम दिनांक, 16 दिसंबर को वरीयता सूची का प्रकाशन, 17 दिसंबर को आपत्तियां दर्ज और प्रथम वरीयता सूची का प्रकाशन, 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शुल्क जमा कराना, 22 दिसंबर को रिक्त स्थानों पर प्रतीक्षा सूची से अस्थाई प्रवेश और फिर 23 दिसंबर से कक्षा प्रारंभ हो जाएगी।
आवेदन फॉर्म के साथ सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी और स्नातक अंक तालिका, टीसी, सीसी, जाति प्रमाण पत्र और माइग्रेशन आदि प्रमुख दस्तावेजों की फोटो प्रतियां स्वप्रमाणित कर संलग्न करना अनिवार्य है।