कोटड़ा एरिया में सेवा कार्य किया गया

आज एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा कोटड़ा एरिया में सेवा कार्य किया गया। आज संस्था के मेंबर्स ने खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे करीब 150 गरीब और जरूरतमंदों को गरम वस्त्र प्रदान किये,जैसे पेंट शर्ट,बच्चों को फ्रॉक, मौजे ,खिलौने चॉकलेट,कंबल जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये, संस्था 2016 से ही वस्त्र बैंक,बुक बैंक,और सुखी राशन सामग्री से अपने निजी और सहयोग से निरंतर सेवा कार्यों में लगी है। संस्था की मारुति ईको कार स्लम एरिया में भी जंहा भी जरूरतमंद है,उनकी सेवा करती है,सेवा परमो धर्म पर चलने वाली संस्था का एक ही उद्देश्य है कि अपने लिए तो सब जीते है,किसी और के लिए भी जिया जाए,और हर व्यक्ति अपने स्तर पर सेवा दे सकता है,आगे इन सर्दियों में संस्था का 500 कंबल बाटने का काम है, आज सेवा देने वालो में संस्था के शैलेश गर्ग, ज्ञानेंद्र सिंह नयाल,अंश गर्ग, ही उपस्थित थे,

error: Content is protected !!