अजमेर, 4 दिसम्बर, 2021 / सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय का दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार की शाम सआंनन्द सम्पन्न हुआ। सवेरे श्रीजी के 108 कलशों से कलशाभिषेक एवं शांतिधारा की गई, जिसके पूण्यार्जक सुगनचंदजी अशोककुमारजी सुरलाया, कमलकुमारजी-स्नेहजी कासलीवाल, छीतरमलजी विनयकुमारजी गदिया, कैलाशजी छाबड़ा, प्रवीणजी सोगानी, नवीनजी पाटनी, विवेकजी पाटनी, सुशीलजी दोषी, विनयजी पाटनी, राजकुमारजी बिलाला आदि रहे। नित्य पूजन के बाद शांति विधान मंडल हुआ, जिसे पंडित विशालजी ने मंत्रोच्चार व साजबाज के साथ संपन्न कराया। इसमें 120 अर्घ्य चढ़ाऐ गऐ। पुरुष वर्ग जहाँ केसरिया धोती दुपट्टा पहन कर शामिल हुआ, वहीं महिला वर्ग लाल रंग की साड़ी में शामिल हुई।
शाम को महिला मंडल द्वारा खुला प्रश्न मंच का आयोजन हुआ, जिसमें क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मंगलाचरण आराध्या बाकलीवाल ने किया। खुला प्रश्न मंच के पुरुस्कार प्रदाता आशीष मोना जी कासलीवाल रहे। कार्यक्रम बहुत रोचक रहा।
इससे पूर्व शुक्रवार की शाम को सामुहिक आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण के माध्यम से आर्ची एवं नवधा जैन ने किया। भक्ति नृत्य से सराबोर इस भजन संध्या में मंगलचंद पाटनी ने मूलनायक भगवान श्री शांतिनाथ को समर्पित भजन – म्हारा शांतिनाथ जी की सुंदर मूरत म्हारे मन भाई जी … से आगाज किया। चिंतामणी गोधा ने – चले आना प्रभुजी चले आना … पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। नीलिमा पाटनी ने गरबा की धुन पर – जियरा तू उड़के जाओ सम्मेदशिखर में …. प्रस्तृती दी तो महिलाओं के कदम चॅंवर के साथ थिरकने को मजबूर हो गऐ। सिद्धार्थ-ज्योति सेठी, प्रिया पाटनी, मधु जैन, संगीता पाटनी, वर्षा आदि ने भी अपने मधुर स्वरों से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। दो दिनों तक मंदिर पर भव्य सजावट और लाइटिंग की गई।
इस अवसर पर जिनालय समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दनगसिया सहित ताराचंद सेठी, नरेन्द्र दोषी, अभय जैन, मुकुल, पारस पाटनी, अशोक गोधा, विरेन्द्र पाटनी, दिनेश पाटनी, सत्यनारायण सोगानी, मधु जैन, निर्मला पांड्या, रेणु पाटनी, बीना गदिया, रेणु सोगानी, आदि उपस्थित थे।
अनिल कुमार जैन
सदस्य, श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय समिति
सर्वोदय कॉलोनी, अजमेर
फ़ोन – 9829215242