केकड़ी 4 दिसंबर,(पवन राठी)
राष्ट्रीय संत दिव्य मुरारी बापू द्वारा भागवत कथा के आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को देवगांव गेट स्थित बालाजी की बगीची से भव्य कलश व शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी साथ ही भागवत कथा को शिरोधार्य कर शोभायात्रा के साथ कथा स्थल वृंदा होटल तक लाया गया, शोभा यात्रा के दौरान संत मुरारी बापू रथ में सवार थे। भागवत कथा संयोजक घनश्याम महाराज ने विधि पूर्वक भागवत का पूजन करवाया प्रथम दिवस पूजा का सौभाग्य केदार मल राकेश कुमार मुकेश कुमार सुमित दीपक तोषनीवाल ने प्राप्त किया शोभायात्रा में के दौरान दिव्य मुरारी बापू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसमें आयोजक परिवार के साथ ही अशोक दो पढ़ राजेंद्र नियति गोपाल लाल वर्मा आनंदी राम सोमानी शिव कुमार बिहानी मनोज न्याति दिनेश वैष्णव अमित गर्ग रामगोपाल माली यज्ञ नारायण सिंह रूप नारायण राठी पहलाद सेन बजरंग लाल मांगना सहित कई भक्तजन शामिल थे।