अजमेर ! राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के अजमेर आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया !
प्रभारी मंत्री मालवीय के अजमेर पहुंचने पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया !
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सौरभ बजाड महेश चौहान एडवोकेट सम्राट हाकम अली पार्षद कपिल सारस्वत कुशाल कोमल सुनील धानका बालमुकुंद टाक अजय शर्मा कमल वर्मा हाकिम अलीजवाहर फाउंडेशन के तुषार सिंह यादव नरवीर सिंह यादव पार्षद नरेंद्र तुनवाल हेमराज सिसोदिया धर्मेंद्र नागवालआनंद प्रकाश मामा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
युवा पीढ़ी डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों पर चले -मालवीय
अजमेर! राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि युवा पीढ़ी डॉ अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर उन्हें आगे बढ़ाएं यही बाबा साहब के प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
जिला प्रभारी मंत्री मालवीय आज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों से औपचारिक बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोई समाज हो, किसी जाति का, किसी वर्ग का, अगर वह शिक्षा पर जोर दें संगठित रहें हमें आगे बढ़ने का प्रयास करें तो उसको आवश्यक कामयाबी मिलती है।
उन्होंने कहा कि हमारा यह संकल्प होना चाहिए कि बाबा साहब ने जो भावना प्रकट की थी उसके मर्म को हम सभी आत्मसात करें।
बाबा साहब की पुण्यतिथि पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ महासचिव एवं विधायक राकेश पारीक कमल बाकोलिया रामनारायण गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता हेमंत भाटी शिव कुमार बंसल कुलदीप कपूर फकरे मोइन महेश चौहान सौरभ बजाड सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।