भा ज पा केकड़ी उपखंड मंडलों की बैठक मंगलवार को

केकड़ी 6 दिसम्बर,(पवन राठी)
राजस्थान सरकार की नाकामियो के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात द्वारा 10 दिसम्बर को अजमेर में की जा रही विशाल जन आक्रोश रैली के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी उपखण्ड के चारो मंडलो की आवश्यक बैठक मंगलवार को रखी गई है। भाजपा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के आंदोलन प्रभारी राजेन्द्र विनायका ने बताया कि आज प्रातः11 बजे अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के सानिध्य में आयोजित बैठक में केकड़ी शहर मंडल, बावन माता मंडल सावर, गणेश चौकी मंडल कादेड़ा व ब्रह्माणी माता मंडल बघेरा के सभी मंडल पदाधिकारि,सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के मंडल व जिला पदाधिकारी गण,विधान सभा आन्दोलन सह संयोजक,सभी मण्डल के आन्दोलन संयोजक व सह संयोजक सभी प्रधान-उपप्रधान व सभी पार्षद गण, सभी पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य सहित जनप्रतिनिधि गण की बैठक प्रातः 11:बजे विनायक वाटिका अजमेर रोड पर रखी गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!