केकड़ी 6 दिसंबर(पवन राठी)
केकड़ी के पटेल मैदान पर स्पोर्ट्स क्लब की केकड़ी के तत्वाधान में चल रही 54वी सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2021 का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान राजेंद्र भट्ट सदस्य फार्मेसी काउंसलिंग राजस्थान ,श्री कमलेश साहू अध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी ,श्री धर्मेंद्र धतरवाल युवा कांग्रेसी नेता ,श्री बसंत सैनी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केकड़ी ,श्री जब्बार खान पूर्व पार्षद नगर पालिका केकडी डा श्री असगर अली चेयरमैन आयोजन समिति एवम भारतीय खो-खो संघ,श्री सोनू टॉक युवा व्यवसाई ,श्रीमती संगीता साहू पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुश्री लक्ष्मी साहू पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद थे प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया सर्वप्रथम स्पोर्ट्स क्लब केकड़ी के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया वही सचिव कमलेश अहीर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन शारिरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र भट्ट साहब ने इस अवसर बताया कि केकड़ी में हमेशा ही खेलों के प्रति लोगों में काफी जागरूकता रही है और निश्चित तौर पर केकडी का नाम राजस्थान में खेलो नगरी के नाम से जाना जाता है ।खेलो को बढ़ाने के लिए आगे भी बहुत सारे प्रयास किए जाएंगे जिसमे खिलाड़ियों को सुविधाएं दे सके और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके ।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से पधारे खो-खो संघ के सचिवो, निर्णायक मंडल ,मैनेजर ,कोच आदि का भी सम्मान किया गया