जयपुर में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर जयुपर कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर परिचर्चा

अजमेर 06 दिसम्बर 2021 – कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी के आह्वान पर 12 दिसंबर को देश में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध जयपुर में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा महारैली को लेकर जयुपर कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर परिचर्चा की गई।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि उक्त परिचर्चा में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल राजस्थान प्रभारी श्री मधु गौरांग एवं श्री प्रकाश भारतिया, प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह एवं महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजू विश्नोई व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई से आम ग्रहणीयो व जनमानस को मुक्त कराने का। इस भाजपा राज में आम आदमी द्वारा महंगाई के कारण घर को चलाना बहुत मुष्किल हो गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर के सेवादल पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जयपुर में रैली में भाग लेने हेतु लाने का आश्वासन दिया। सेवादल कार्यालय में कार्यक्रम के पश्चात पदाधिकारी सीएमआर पहंुचे जहॉं पर प्रदेश के यषस्ववी मुख्यमंत्री माननीय अषोक जी गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माननीय गोविंद सिंह डोटासरा जी ने भी पदाधिकारियांे को संबोधित किया व अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रैली को सफल बनाने व कार्यकर्ता जुटाने का आह्वान किया।
जयपुर जाने वालो में अजमेर से पार्षद द्रोपदी कोली, शैलेन्द्र अग्रवाल, विजय नागौरा सहित धीरज मंदिर, उर्मिला तोषनीवाल, लाजवंती डाबरा ने इस परिचर्चा में भाग लिया।

(द्रोपदी कोली)
9351329069

error: Content is protected !!