जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में 350 कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महारैली में भाग लिया

अजमेर 12 दिसंबर 2021 जयपुर में विद्याधर
नगर स्टेडियम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित महंगाई हटाओ महारैली को लेकर आज अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित इस महारैली में अजमेर जिले से मसूदा ,नसीराबाद ,पुष्कर , अजमेर ग्रामीण ,किशनगढ़ , केकड़ी से जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में 350 कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ बसों ,जीपों ,कारों में जाकर शिरकत की एवं केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार के विरुद्ध, लगातार हो रही पेट्रोल, महंगाई एवं रसोई गैस के दामों में की गई बेतहाशावृद्धि को लेकर कांग्रेस की माननीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि देश में केंद्र की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ही कार्य कर रही है | देश की आम जनता आज महंगाई से त्रस्त है | उन्होंने मंच से आह्वान किया केंद्र की भाजपा सरकार आमजन को राहत पहुंचाने हेतु सुरसरा जैसी बढ़ती महंगाई को कम कर आम जनता के हितों की रक्षा करें|आप इस महंगाई को कम करने के लिए काम करें |प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने भी भाजपा एवं मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक रैली से एनडीए की सरकार की पतन की शुरुआत आज जयपुर से हो चुकी है ,देश का आम जन आज परेशान को प्रताड़ित है और एन डी ए सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है ,इस महारैली में अजमेर जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी विकास मीणा ,छोटू सिंह रावत , मान सिंह रावत ,विवेक कड़वा , जितेंद्र कुमार चौधरी ,राकेश मेवाड़ा ,सुरेश पाराशर ,राजेंद्र जैवलिया , मनोज दत्त शर्मा ,रामलाल नगवाड़ा ,हरदेव सोलंकी , विजय नागौरा, मुकेश ,डॉ राकेश शर्मा ,मुकुल यादव ,अशोक चीता सहित अजमेर कांग्रेस सेवा दल के तकरीबन 350 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से महंगाई विरोधी महारैली में भाग लेकर अपना योगदान दिया |

error: Content is protected !!