केकडी 13 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल द्वारा दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का सामूहिक रूप से स्थानीय गीता भवन में देखा गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमपूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज थे,प्रारम्भ में स्वामी जी का भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,प्रधान होनहार सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने माल्यार्पण कर,शाल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया,इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सतसंस्कार सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष न्याति का ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य व मडल मण्डल महामंत्री कमल सांखला,उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर जिला मंत्री दमयंती जोशी मंडल अध्यक्ष अनिता राठी महामंत्री सीमा जेतवाल, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रकाश सोनी, सत्यनारायण सिंह, बजरंग लाल,रामवतार सिखवाल
रोहन राठी शुभम् बियाणी ने भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आज हमारा सभी का परम सौभाग्य है कि काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य था सुविधा पूर्ण कर जीर्णोद्धार करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदम उठाया जो सराहनीय है यह ऐतिहासिक धरोहर प्राचीन भारतीय सभ्यता की निशानी है जिसे पहले विधर्मी यों ने नष्ट करने का प्रयास किया जिससे करोड़ों भारतीय की अस्मिता जुड़ी हुई थी इसको समझ कर हमारे देश के प्रधानमंत्री ने इससे भव्य बनाने का बीड़ा उठाया जो आज साकार होकर हमारे सामने है हम उनको बारम्बार धन्यवाद ज्ञापित करते है कि वे भारत की सनातन धर्म परम्परा संजोने व सँवारने को कृतसंकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण विधि-विधान से काशी विश्वनाथ का अभिषेक कर लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराया इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आह्वान कर कहा कि आज इस महादेव की पवित्र धरा काशी विश्वनाथ की धरती से मैं तीन संकल्प देशवासियों से मांगता हूं
प्रथम- स्वच्छता दूसरा सृजन व
तीसरा आत्मनिर्भर भारत उन्होंने कहा कि देशवासी प्राणपण से इन तीन संकल्प को पूर्ण करले तो भारत विश्वगुरु बन जायेगा व इसका अनुसरण पूरा विश्व करेगा। कार्यक्रम के अंत मे मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन कमल सांखला ने किया ।