कलेक्ट्रेट पर जन आक्रोश रैली कांग्रेस सरकार के ताबूत में ठोकेगी आखिरी कील-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 13 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 15 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाली भाजपा की जन आक्रोश रैली कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। पेयजल संकट, बिजली की बढ़ती दरों, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जनता बुरी तरह त्रस्त है और वह कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
देवनानी ने सोमवार को अपने निवास स्थान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 15 दिसंबर की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इसके लिए मंगलवार को दिनभर वार्डवाइज बैठकें कर रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को जुटाने की रणनीति बनाई जाएगी। देवनानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में लोगों को लेकर रैली में आएं। रैली में जनसैलाब उमड़ेगा। इससे कांग्रेस सरकार की नींव हिल जाएगी। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस सरकार से जनता को मुक्ति दिलाकर ही चैन से बैठेंगे।
देवनानी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता से सीधा संपर्क बनाने का भरसक प्रयास करें। प्रशासन शहरों के संग अभियान में लोगों को ज्यादा से ज्यादा से लाभान्वित कराएं। लेकिन लाभान्वित कराकर ही शांत नहीं बैठें, बल्कि लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि अगले दो साल तक भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से काम करना है और पार्टी को जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जनता कांग्रेस के कुशासन से बुरी तरह तंग हो चुकी है और वह बदलाव का मन बनाकर भाजपा की तरफ आशाभरी नजरों से देख रही है। जनता भी मानती है कि सुशासन केवल भाजपा ही दे सकती है।
बैठक में डिप्टी मेयर नीरज जैन, शहर भाजपा के उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, शहर भाजपा महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, पार्षद ज्ञान सारस्वत, मनोज मामनानी, रमेश चैलानी, प्रतिभा पाराशर, अतीश माथुर, सुभाष जाटव, राजू साहू, जे.के. शर्मा, राजेंद्रसिंह राठौड़, रिंकू जादम, राजेश शर्मा, अशोक मुद्गल, के.के. त्रिपाठी, महेंद्र जादम, राजकुमार ललवानी, गंगाराम सैनी, सतीश बंसल, सुरेश नवाल, राहुल जैसवाल, अनिल नरवाल, सुनीलसिंह राजावत, विक्रमसिंह राठौड़, महेंद्रसिंह रावत, धर्मेन्द्र जादम, सरोज चैधरी, अरविंद पाराशर, अनुपम गोयल, आदित्य ढलवाल, विजय साहू, त्रिलोक जादम, भरत ओझा, दिनेश ढन्झा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

देवनानी ने गीता जयंती पर शहर व प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
अजमेर, 13 नवम्बर। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को गीता जयंती के अवसर पर शहरवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आने वाला समय शहर और प्रदेश के लिए बेहतरी वाला हो। कोरोना जैसी महामारी से सभी नागरिक सुरक्षित रहें। सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें।
देवनानी ने कहा कि गीता कर्म प्रधान ग्रंथ है। यह किसी सम्प्रदाय का ग्रंथ नहीं है। इसे सभी लोगों को पढ़कर ज्ञानार्जन करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार का इस बात के लिए आभार जताया कि उसने गीता को अगले साल से शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय किया है। उन्होंने राजस्थान सहित अन्य राज्यों की सरकारों से भी गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को गीता के बारे में जानकारी मिल और संस्कारवान बने।

error: Content is protected !!