सावर पुलिस ने 128-800 किलो गांजा जप्त किया

केकड़ी 13 दिसंबर(पवन राठी)केकड़ी उपखंड की सावर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 128-800किलो गांजा जप्त कर दो को गिरफ्तार एवम ट्रेलर को जप्त किया है।
पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह ने बताया कि सावर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि देवली की तरफ से वाहन में गांजे की खेप आ रही है।इस पर सावर थाना प्रभारी ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी लेना प्रारम्भ किया।एक ट्रेलर की तलाशी में ट्रॉली के नीचे बने बॉक्स की तलाशी में उसमे 15 कट्टे पाए गए।जिनको खोलकर देखने पर उन सभी कट्टो में गांजा पाया गया।सभी पुलिस कार्मिकों की इस तरह गांजे के परिवहन को देख कर आंखे फटी की फटी रह गयी।थाने लाकर सभी कट्टो को तोला गया तो वजन 128-800किलोग्राम आया।उक्त गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।सावर पुलिस ने दो लोगो गुलगांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र चतुर्भुज वैष्णव व गांधीनगर किशनगढ़ थाना क्षेत्र बासडी मेहरान निवासी गोपाल पुत्र कालू वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है।जिस ट्रेलर में गांजा लाया जा रहा था उसे भी जप्त कर लिया गया है।पुलिस गिरफ़तार दोनो आरोपियों से पूंछताछ करके पता लगाने का प्रयास कर रही है कि और कौन कौन इस अवैध धंधे में लिप्त है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुजर ए एस आई जगमालसिंह-हेड कांस्टेबल सीताराम-रणवीर सिंह-व नंद सिंह कांस्टेबल हंसराज-जगदीश- अजित सुनील-रामबाबू-सुरेश-रामनिवास मुकेश आदि सम्मिलित थे।
मामले की जांच केकड़ी सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!