जीवन को आनंदित करती है श्रीराम कथा : प्रेमशरण महाराज

अयोध्या। शहर की रोहिणी कॉलोनी में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा आरंभ हुई। कथावाचक प्रेमशरण महाराज ने श्रीरामचरितमानस की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि प्रभु की कथा जीवन को आनंदित करने वाली है। सरयूजी के तट पर कथा कहने और सुनने मात्र से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
कथा आरंभ होने से पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्रीराम जानकी मंदिर में प्रभु का पूजन कर कथास्थल पहुंची। यहां आचार्य केशवराम उपाध्याय व पं. मनीराम ने व्यास पूजन करवाया। राजस्थान से आए सुमित सारस्वत ने मंच संचालन किया। कलश यात्रा में कमलेश मिश्रा, स्वाति साहू, सुनीता, शारदा सिंह, एकता सहित कई भक्त शामिल हुए। कथा का समय सायं 4 बजे से 8 बजे तक है।

error: Content is protected !!