केकड़ी 16 दिसंबर(पवन राठी)जिला चिकित्सालय को हर सुविधा से सम्पन्न बनाने का मेरा जो सपना था वह अब साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है ये उदगार गुजरात कांग्रेस के प्रभारी-पूर्व चिकित्सा मंत्री एवम केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने दो एम्बुलेन्स के लोकार्पण समारोह में व्यक्त किये।शर्मा ने कहा कि मेरा सपना था कि जिला मुख्यालय के अस्पताल में जितनी सुविधाएं है वही सुविधाएं केकड़ी के जिला अस्पताल में भी उपलब्ध हो और धीरे धीरे ये सपना साकार होता जा रहा है।शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन काल मे चिकित्सा सुविधाओं के आधार भूत ढांचे में बहुत बड़ा परिवर्तन हुवा है अब हर 5 किलोमीटर पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है।केकड़ी अस्पताल में जल्दी ही 100 बेड क्षमता वाली मातृ शिशु यूनिट का काम शुरू होने वाला है उसके बाद केकड़ी अस्पताल की क्षमता300 बेड से बढ़कर 400 की हो जाएगी।
रघु शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय में 58-75लाख की लागत से बनी सिलिकोसिस वेन व 50-63लाख की लागत से तैयार अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त एम्बुलेंस का लोकार्पण विधि विधान से पूजा अर्चना कर फीता काट कर किया।इस अवसर पर युवा नेता सागर शर्मा -ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत पालिका अध्यक्ष कमलेश साहु मुहम्मद सैईद नकवी नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी युवा नेता धनेश जैन केसर लाल चौधरी सहित अनेक गण मान्य लोग उपस्थित थे।