अजमेर! नगर निगम अजमेर के मनोनीत पार्षद नितिन जैन के प्रयासों से मार्टिंडल ब्रिज पर लगे 107 साल पुराने बोर्ड का जीर्णोद्धार कराया गया।
पार्षद नितिन जैन ने बताया कि मार्टिंडल ब्रिज पर लगे 107 साल पुरानी धरोहर बोर्ड का जीर्णोद्धार करा कर उसे गोद लिया गया है ! यह बोर्ड अजमेर शहर के प्रथम साइन बोर्ड में से एक है एवं इसका रखरखाव भी पार्षद नितिन जैन द्वारा किया जाएगा।