कोविड सहायकों ने रघु से लगाई वेतन दिलवाने की गुहार

केकड़ी 16 दिसंबर (पवन राठी)राजकीय जिला चिकित्सालय के कोविड सहायकों नेब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सुवालका के नेतृत्व में गुजरात कांग्रेस प्रभारी पूर्व चिकित्सा मंत्री व केकड़ी विधायक रघु शर्मा को ज्ञापन सौंप कर वेतन भुगतान करवाने की गुहार लगाई।शर्मा को बताया गया कि बेहतरीन सेवाएं देने के बाद भी जून2021 से अब तक वेतन के रूप में एक रुपये का भी भुगतान नही किये जाने से जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा है।इस पर रघु शर्मा ने अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सनी से वस्तु स्थिति जानी तब सेनी ने कहा कि अ 5 दिनों बाद सभी को पूरा भुगतान कर दिया जाएगा।इस आश्वासन के बाद सभी कोविड सहायकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

error: Content is protected !!