रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण विधिवत रूप से संपन्न

केकड़ी 18 दिसंबर(पवन राठी)
कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा केकड़ी के तत्वावधान में 13 दिसंबर से चल रहा छह दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आज विचित्र रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक केकड़ी श्री खींव सिंह जी राठौड़ रहे वहीं अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची ने की । समारोह के विशिष्ठ अतिथि के रूप में भामाशाह पवन जी जैन, जैन मोबाइल केकड़ी, उपसरपंच कादेड़ा मुकेश जी सोनी, ग्राम पंचायत कादेड़ा के वार्ड पंच कमलेश रेगर , वार्ड पंच बलवीर पंचोली , सेवानिवृत्त अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री एस एन न्याति, सीआई साहब सुधीर जी उपाध्याय , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत, प्रधानाचार्य मोलकिया श्रीमती गायत्री शर्मा , शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष रामधन जाट , प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत वैष्णव , प्रदेश महामंत्री डॉ विष्णु कुमार तेली , प्रधानाध्यापक राउप्रावि कृष्णानगर शीतल मीणा रहे।
समारोह में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बंधन कर अभिनंदन व स्वागत किया गया । शिविर प्रभारी श्रीमती रंजना पाठक ने बताया कि 6 दिन तक चली प्रशिक्षण कार्यशाला में 109 संभागीय ने भाग लिया व जिले के चार दक्ष प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया दक्ष प्रशिक्षकों में अरुणा शाक्य,शीला वर्मा, दीपमाला दाधीच ,रोशन आरा व सुलोचना चौधरी को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया व भामाशाह पवन जी जैन द्वारा 10 संभागियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। भामाशाह मुकेश जी सोनी व उनके साथियों द्वारा इस आयोजन हेतु ₹11000 की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खींव सिंह जी राठौड़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते रहने चाहिए । उन्होंने *आवाज दो* अभियान के तहत *स्पीक अप* ऐप डाउनलोड करने और कभी भी आपात स्थिति में होने पर उसका उपयोग करने की हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम ककी मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य श्रीमती गायत्री शर्मा ने सभी उपस्थित महिला संभागीय को अपनी बात खुलकर रखने व इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण का लाभ विद्यालय की सभी बालिकाओं व गांव की अन्य महिलाओं को विधिवत रूप से देने का आह्वान किया।
संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एस एन न्याति ने कहा कि आज के इस युग में नारी अबला नहीं सबला है आज के युग में नारी निर्णय करने की स्थिति में भी आ गई है । समारोह में सर्वश्रेष्ठ कार्य सहयोग हेतु भंवर सिंह जी राठौड़, सलीम मोहम्मद शारीरिक शिक्षक को भामाशाह प्रेरण हेतु अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में विशेष सहयोग हेतु कोर ग्रुप के सदस्य श्रीमती विमला नागला ,शीलू राजावत, विजयलक्ष्मी गुप्ता, सौभाग्य नंदिनी राठौड़ ,श्रीमती सोनू कुमावत का भी भामाशाह द्वारा ट्रैकसूट प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमचंद मोची ने सभी आगंतुक अतिथियों का प्रशिक्षण के सफल संचालन हेतु सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन शीलू राजावत व विजय लक्ष्मी गुप्ता ने किया।

error: Content is protected !!