दौलत बाग उद्यान में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर निगम प्रषासन को चेताया व अनियमितताओं को जल्द पूरा ना करने पर स्वयं पार्षदो द्वारा श्रमदान कर उद्यान को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का लिया निर्णय
आज दिनाक 18 दिसम्बर – नगर निगम पार्षद नरेश सत्यावना, श्याम प्रजापति, आऱिफ खान, वसीम खान, पुर्व पार्षद चन्द प्रकाश बालोटिया द्वारा दौलत बाग उघान का निरिक्षण किया गया जहॉं पर काफी अनियमितताऐं पाई गई।
यह जानकारी देते हुए नरेष सत्यावना ने बताया कि दौलत बाग उद्यान के निरिक्षण पश्चात् कई अनियमितताऐ पाई गई जिसमें की वहा के फव्वारे व झरने बंद पड़े थे, पेड पौधो की काफी दयनिय स्थिति हो रही है, साफ सफाई की बिल्कुल भी व्यवस्था नहीं है तथा निरिक्षण के दौरान मौके पर काफी गन्दगी पाई गई। कई महिनो से इतने बड़े उद्यान में मात्र एक माली के द्वारा ही कार्य करवाया जा रहा है, व्यवस्था व सुरक्षा हेतु तीन गार्ड ही कार्यरत है साथ ही लाईटे भी 70 प्रतिषत बंद पाई गई जबकि शहर का यह एक मात्र ही सौन्दर्य उद्यान है और जिसका भी टिकट लिया जाता है। टिकट लेने के बाद भी पर्यटको को उक्त अनियमिताताओं से गुजरना पड़ता है।
जनसेवक पार्षद नरेष सत्यावना ने नगर निगम प्रषासन को चेतावनी दी है कि अगर अगले 7 दिवस के अन्दर उक्त अनियमितताओं को तुरन्त दुरस्त या सुचारू नहीं किया गया तो अजमेर नगर निगम के पार्षदो द्वारा स्वयं ही श्रमदान कर उद्यान का रखरखाव किया जायेगा व सुन्दर बनाया जायेगा। साथ ही निगम प्रषासन से उद्यान में लगे ठेकेदारो का ठेका निरस्त करने की मांग भी रखी गई।