राजपूत समाज ने हीरक जयंती समारोह आमंत्रण हेतु वाहन रैली निकाली

केकडी 20 दिसम्बर(पवन राठी)
श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा 22 दिसंबर 2021 को भवानी निकेतन जयपुर में आयोजित हीरक जयंती समारोह में केकड़ी क्षेत्र से अधिकतम उपस्थिति कों लेकर केकड़ी शहर में वाहन रैली द्वारा जनजागरण यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ प्रताप सर्कल से हुआ प्रधान होनहार सिंह राठौड़ और पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह सावर क्षत्रिय सभा अध्यक्ष नरपत सिंह गुलगांव राजपूत सभा ,जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोष आदि ने महाराणा प्रताप और चेतक तथा पूज्य तन सिंह जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा पुलिस उपाधीक्षक खिंव सिंह राठौड़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु, बच्चे और महिलाएं मौजूद रहे जिसका नेतृत्व देवेंद्र सिंह ढिगारिया द्वारा किया गया। रैली अजमेर रोड से होती हुई केकड़ी के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए पुरानी कोटा रोड से राजपूत छात्रावास पहुंची ।इस दौरान रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए शहर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।जहां आयोजक महावीर सिंह तोमर,विजय सिंह तोमर आदि ने अल्पाहार की व्यवस्था करी। रैली में देवेंद्र सिंह हरपुरा,बहादुर सिंह पिपलाज, पृथ्वी सिंह सापुंदा,भगवान सिंह देवगांव, लोकेंद्र सिंह बघेरा,देवेंद्र सिंह थांवला(उप जिला प्रमुख टोंक),प्रभाकरण सिंह (उप प्रधान सावर),
गिरधर सिंह छाबड़िया,रविन्द्र प्रताप सिंह,मनजीत सिंह,समरवीर सिंह शक्तावत,मोड़ सिंह राणावत
चन्द्रवीर सिंह शक्तावत,भरत सिंह सापुंदा,देवव्रत सिंह डोराई अंशुमान सिंह अरवड़ आदि उपस्थित रहे तथा अंत में सभी समाज बंधुओ का विजयराज सिंह जालियां (प्रांत प्रमुख, श्री क्षत्रीय युवक संघ अजमेर) द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!