अवैध निर्माण के 4 मामलों के संबंध में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा

आज आम आदमी पार्टी अजमेर द्वारा अजमेर शहर में अतिक्रमण व अवैध निर्माण के 4 मामलों के संबंध में ( अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति अध्यक्ष अफाक अली के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। अफाक अली ने बताया कि मेवाड़ अस्पताल ( सावित्री स्कूल के सामने ), होटल सिद्धार्थ ( जयपुर रोड ), होटल शंकर पैलेस ( जयपुर रोड ) व होटल अजमेर इन ( चूड़ी बाज़ार ) इन चार होटल व हॉस्पिटल कि बिल्डिंग में पार्किंग हेतु कोई स्थान चिन्हित नहीं है। जहां इन के प्रबंधन द्वारा पार्किंग सुविधा ना दिए जाने से सड़क पर गाड़ियाँ पार्क की जा रही हैं। जिससे सड़क मार्ग पर अनुचित अतिक्रमण हो रहा है व अजमेरवासियों को असुविधा हो रही है। साथ ही कुछ में पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इसी संबंध में आज आम आदमी पार्टी, अजमेर (अवैध के विरुद्ध युद्ध ) समिति द्वारा चार चिन्हित बिल्डिंग के बारे नगर निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा। व मांग की गई कि बिल्डिंग के निगम द्वारा approved नक़्शे की कॉपी आम आदमी पार्टी को दी जाए व उक्त होटल व हॉस्पिटल पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने हेतु मांग की ताकि अजमेर की जनता को राहत मिले।
इस दौरान अजमेर ज़िला कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत गहरवार, ज़िला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, ज़िला उपाध्यक्ष टेम्पो टैक्सी ड्राइवर यूनियन दीपक कुमार, प्रीतम, व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!